Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 24 नवम्बर 2023

0 196

मेष राशि – किसी मामले में ज्यादा भावुक हो सकते हैं। किसी से विवाद की आशंका भी बन रही है। अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर नहीं करें। धन लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ राशि – समय मौज-मस्ती में बीतेगा। ऑफिस में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकता है। सेहत में लापरवाही भारी पड़ेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी।

मिथुन राशि – व्यापार को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। अंजान लोगों पर विश्वास करने से बचें।

कर्क राशि – कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। नौकरी तथा बिजनेस में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बिजनेस ठीक चलेगा। पारिवारिक मामलों को गंभीरता से लें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

सिंह राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में अतिरिक्त मेहनत का लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से रिश्ता मजबूत होगा। दोस्तों से सही सलाह मिलेगी। पत्नी के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है।

कन्या राशि – लापरवाही से बचना होगा। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं, जिससे कारण बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। यात्रा का योग भी बन रहा है। नौकरीपेशा लोग राजनीति से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बनेगा। खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि – आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। शेयर बाजार या बैंकिंग क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आज आपको दिखावे से बचना चाहिए। परिवार के लोगों में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी वजह से मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक राशि – आपकी लाइफ में कईं उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। परिस्थिति के अनुसार कार्य करें। मन में किसी बात को लेकर खिन्नता बनी रहेगी। शाम को किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। बच्चों की गलत संगति आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

धनु राशि – पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी नई योजना के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमी से आपको कोई उपहार मिलेगा। किसी बात को लेकर मन उत्साहित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर राशि- किसी बात को लेकर आप पर दबाव बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों की लाइफ में आज कुछ अच्छा हो सकता है। काम में एकाग्रता बनी रहेगी। अनैतिक कामों से दूर रहें। नए निवेश पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

कुंभ राशि-आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। आशा के अनुरूप काम न होने से विवाद की स्थिति बनेगी। किसी को नजरंदाज करना भारी पड़ सकता है। खर्च बढ़ने से बजट खराब हो सकता है। माता-पिता की सेहत ठीक नहीं रहेगी।

मीन राशि –पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी में कार्य के दौरान दौड़-भाग की स्थिति बन सकती है। अचानक धन लाभ होने से खुशी होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811