विदिशा।एस ए टी आई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में वेतन न मिलने के कारण कर्मचारीयों का विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल आज प्राचार्य द्वारा सभी कर्मचारियों का वेतन इस हफ्ते में दिए जाने के आश्वासन के बाद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आज स्थगित कर दिया गया है।
पिछले 28 दिनों से जारी हड़ताल के कारण एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संस्था में अप्रैल 2000 से पूर्व शासन के स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारीयों को शासन के नियमानुसार वेतन भुगतान हेतु शासन द्वारा 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। इस भुगतान हेतु एस व्ही पॉलिटेक्निक भोपाल को नोडल केंद्र बनाया गया है।
वर्ष 2000 के बाद नियुक्त कर्मचारीयों के नियमित भुगतान हेतु प्रबंधन स्तर पर शासन द्वारा ग्रांट दिए जाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों द्वारा विदिशा की धरोहर को बचाने के लिए, हड़ताल में सहयोग किए जाने हेतु विदिशा व्यापार महासंघ, विदिशा अभिभाषक संघ, विभिन्न कर्मचारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा छात्र संगठनों को धन्यवाद दिया गया एवं आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की गई। स
भी कर्मचारियों ने विशेष रूप से विदिशा प्रेस ब्यूरो एवं सभी पत्रकार बंधुओ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भरपूर मीडिया कवरेज दिए जाने हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया।