Let’s travel together.

प्रधानमंत्री के शब्दों से प्रेरित हो शिकायत की तो नोटिस मिला

0 235

बाडी रायसेन। न खाएंगे, न खाने दूंगा “एक एक भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होगा” प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी इन शब्दों से प्रेरित होकर नगर के सक्रिय पत्रकार विनोद साहू ने रोड निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए नगरीय निकाय मंत्री को पत्र भेजा।जागरूक पत्रकार की प्रशंसा करने के बजाय सी.एम.ओ. नगर परिषद बाडी ने पत्रकार को ही नोटिस थमा दिया। नगर में चर्चा है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का अव्हान कर रहे है और नौकरशाह भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को नोटिस थमा रहे है।

इस घटना की जानकारी देते हुए नगर के सक्रिय पत्रकार विनोद साहू ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 सी.सी.रोड का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया गया है। पत्रकार साहू को विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिली कि रोड निर्माण अमानक स्तर का किया गया है। दूध का दूध,और पानी का पानी करने के लिए पत्रकार साहू ने रोड की जांच के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री म.प्र.शासन को पत्र प्रेषित किया तथा मौजूदा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यकाल में किए गए समस्त निर्माण कार्यों की जांच का अनुरोध किया। रोड निर्माण की अमानत को लेकर सी.एम.हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी।

पत्रकार द्वारा मंत्री को प्रेषित पत्र की भनक लगते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाडी श्रीमती ज्योति शिवहरे ने प्रतिशोधात्मक कार्यवाही करते हुए पत्रकार विनोद साहू को नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस में पत्रकार से उनके मकान/दुकान के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, रजिष्टी, भवन अनुज्ञा तीन दिवसीय में प्रस्तुत करने को कहा गया। सी.एम.ओ. की इस कार्यवाही को नगर का प्रबुद्ध वर्ग बदले की कार्यवाही बता रहा है।

पत्रकार साहू का मकान लगभग तीन दशक से भी पहले का है। सी.एम.ओ.की कार्यवाही पर बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चा है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भिजवाने की ताकीद कर रहे है,वहीं सी.एम.ओ. भ्रष्टाचार की शिकायत करने वालों की आवाज बंद करने के लिए दबावपूर्ण कार्यवाही कर रही है। इससे इस आशंका को बल मिलता है कि रोड निर्माण में कुछ न कुछ भ्रष्टाचार हुआ है जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ध्यान देने योग्य है कि नगर में हजारों मकान ऐसे है जिनकी न तो रजिस्टर है,न भवन अनुज्ञा है और न ही नामांतरण है। ऐसे कितने भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए इसका भी खुलासा होना नितांत आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811