Let’s travel together.

पुरानी रंजिश पर गरीब का आशियाना फूंका,तीन मासूम बेटियों के साथ परिवार हुआ बेघर 

0 120

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निकटवर्ती ग्राम बसिया निवासी मंगल सिंह का गांव के ही जसवंत सिंह लोधी से किसी बात को लेकर जनवरी 2026 में विवाद हो गया था। जिसकी रिपोर्ट मंगल सिंह द्वारा थाने में की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उसके हौसले बुलंद हो गए और बीती रात उसने मंगल सिंह के घर को आग लगा दी जिससे पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। फरियादी परिवार सहित हुआ बेघर ।

सूत्रों के मुताबिक ग्राम बसिया निवासी मंगल सिंह पिता बालकिशन लोधी 38 वर्ष जो के मजदूरी करता है। अपनी पत्नी एवं तीन बेटियों रेणु लोधी 16 वर्ष , पलक 12 वर्ष एवं नेहा 7 वर्ष के साथ छोटे से घर में निवासरत है। उसका विवाद 1 जनवरी 2026 को गांव के ही जसवंत लोधी नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर हो गया था। इस पर जसवंत सिंह लोधी एवं उसके परिजन उससे रंजिश रखने लगे।

बीती शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे जसवंत सिंह लोधी अपने चाचा बाबूलाल लोधी के साथ उसके घर आए और धमकी देते हुए बोले कि तुम ने यशवंत सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट क्यों की थी ओर उसकी पुत्री को गंदे -गंदे अशब्द बोलते हुए बाबूलाल ,जसवंत सिंह लोधी एवं कमल सिंह लोधी एवं मुकेश लोधी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी पत्नी का हाथ पकड़ कर बाहर घसीट कर पटक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चारों आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी। पुकार सुनकर और आग देखकर जब पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोप गण वहां से भाग लिए।

आगजनी से महुआ बेचकर घर में रखे हुए नगदी ₹10000 , ओर 40 हजार की गृहस्थी का अन्य सामान एवं खाने पीने की वस्तुएं कपड़े सहित अन्य सामग्री , कपड़े , अनाज , पंखा -कूलर इत्यादि सहित पूरा घर जलकर खाक हो गया।

जिससे करीब 5 लाख की हानि हुई है। सब कुछ जलाकर खाक कर दिए जाने के बाद फरियादी मंगल सिंह लोधी पिता बाल किशन लोधी के द्वारा यशवंत सिंह लोधी , बाबूलाल लोधी , कमल सिंह लोधी एवं मुकेश लोधी इत्यादि आरोपितों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811