Let’s travel together.

50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

102

लखनऊ | ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत आज लखनऊ में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि शहीद पथ स्थित एक होटल में आयोजित होने वाले रोड शो में करीब 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की पूरी संभावना है।रोड शो को फिक्की के चेयरमैन प्रतीक मिश्रा, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, केंट आरओ के चेयरमैन महेश गुप्ता, क्रिस्टल ग्रुप के नंद किशोर अग्रवाल, पसवाड़ा पेपर्स के अरविंद कुमार, हल्दीराम समूह के संजय सिंघानिया, चेयर कनाडा इंडिया फाउंडेशन के सतीश ठाकुर संबोधित करेंगे।मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए निवेशक सम्मेलन में 56292 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र को प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव रियल एस्टेट क्षेत्र में मिले। वहीं 15485 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से मिले। अधिकारियों के मुताबिक इन निवेश प्रस्तावों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख रोजगार सृजित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811