20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय
देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
नगर में लगातार जलापूर्ति जलस्तर घटने से गंम्भीर संकट खडा हो रहा है लगातार जलस्तर घटने से अब नगर परिषद प्रशासन ने निर्णय लिया है कि दो दिन में एक बार जलप्रदाय की घोषणा कर दी है जिससे नगर वासियों के सामने गंभीर जलसंकट खडा होगा ।हालांकि विगत दिनों जलसंवर्धन योजना अंतर्गत अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों द्वारा 20 अप्रैल से जलप्रदाय का आश्वासन दिया था परन्तु यह आश्वासन कोरा साबित हुआ है ।
जानकारी के अनुसार जैसे जैसे गर्मी अपना विकराल रूप धारण कर रही हैं वैसे वैसे जलस्तर घट रहा है हालांकि नगर परिषद प्रशासन लगातार जलप्रदाय व्यवस्था जुटाने में जुटा हुआ है तथा नगर में लगातार घटते जलस्तर के कारण नगर परिषद द्वारा बसस्टैंड पर एक बोर का अधिग्रहण कर पेयजल आपूर्ति करने का प्रयास किया गया है परन्तु नगर में गंभीर जलसंकट खडा हो रहा है इसी गंभीर संकट को देखते हुए प्रशासन द्वारा नगर भर को दोदिन मे एक बार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया है जिससे अब नगर वासियों को दोदिन मे एक बार जलापूर्ति की जायेगी ।
अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों ने विगत दिनों सीएमओ एवं नप अध्यक्ष को आश्वस्त किया था कि 20 अप्रैल तक नगर भर की जलआपूर्ति शुरू कर दी जायेगी ।
उल्लेखनीय है कि नगर को घर घर जलापूर्ति करने के लिए शासन द्वारा जलसंवर्धन योजना वर्ष 2020 मे शुरू की गई थी तथा इस योजना का क्रियान्वयन अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया था यह योजना की लागत 1,25करोड़ रुपए की तैयार की गई थी तथा इस योजना को वर्ष 2023 मे पूरा किया जाना था परन्तु कंपनी द्वारा इस योजना को कछुआ गति से चलाया गया तथा यह योजना वर्ष 2026 तक भी अस्तित्व में नहीं आ सकी जिसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड रहा है हालांकि इस योजना का वाटर प्लांट हेडगेवार कालोनी में तैयार किया गया है तथा इस योजना का कार्यालय भी यही स्थित है यहां बैठने वाले अधिकारी कर्मचारी एसी की ठंडी हवा में आराम करते दिखाई दे जाते है परन्तु इस प्रमुख योजना को गंभीरता से नहीं लिया गया हालांकि कुछ दिन पहले ही जलसंकट की स्थिति का अंदाजा लगने लगा था तब सीएमओ नगर परिषद रामलाल कुश्वाह द्वारा कंपनी को पत्र जारी किया गया था जिसकी प्रति कलेक्टर तक भेजी गई थी तथा नगर में इस योजना को शीध्र पूर्ण कर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे तब इस कंपनी के जिम्मैदारो द्वारा नप प्रशासन को हर हाल में 20 अप्रैल तक जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया गया था परन्तु इस समयावधि मे भी योजना पूरी नहीं हो सकी तथा आश्वासन भी झूठा साबित हो गया ।इसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतने मजबूर होना पड रहा है ।इस संबंध में जब कंपनी से संपर्क साधा गया तो कंपनी द्वारा गंभीरता से न लेकर फोन उठाने की जहमत भी नहीं उठाई गई ।
इस मामले में इनका कहना है
अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों ने हमें आश्वस्त किया था कि हम बीस अप्रैल तक जलापूर्ति शुरू कर देगे परन्तु यह शुरू नहीं हो सकी नगर में गंभीर जलसंकट के आसार बन रहे है हमने एक बोर अधिग्रहित कर जलापूर्ति शुरू की है तथा दोदिन मे एक बार जलापूर्ति करना सुनिश्चित किया है तथा हम पुनः कंपनी को पत्र भेज रहे है कि शीध्र कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करें।रामलाल कुशवाह सीएमओ नगर परिषद सांची