Let’s travel together.

शिवपुरी के सेंड बेनेडिक्ट के छात्र ध्रुव शिवहरे ने गाड़े झंडे, सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए

0 87

-छात्र ध्रुव शिवहरे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकगणों को दिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले सेंट बेनेडिक्ट के छात्र ध्रुव शिवहरे ने सीबीएसई हाई स्कूल की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बुधवार को सीबीएसई ने वर्ष-2026 की कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया। इसमें सेंड बेनेडिक्ट में पढ़ने वाले छात्र ध्रुव शिवहरे पुत्र मनीष शिवहरे ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें सभी परिवारजनों व ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।
छात्र ध्रुव शिवहरे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकगणों को दिया। गौरतलब है कि छात्र ध्रुव शिवहरे के पिता विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी मनीष शिवहरे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। जबकि माता दीपमाला शिवहरे गृहिणी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811