Let’s travel together.

नैवेद्य पैकेजिंग पर ट्रेडमार्क छापेमारी: श्रमिक शोषण व गंदगी का बड़ा खुलासा

0 93

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में तेल री-पैकिंग करने वाली नैवेद्य पैकेजिंग पर दिल्ली जिला कोर्ट के आदेश पर ट्रेडमार्क एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पतंजलि फूड्स के “रुचि स्टार” ब्रांड की हूबहू नकल “नव रुचि” नाम से पैकिंग करते हुए भारी मात्रा में नकली माल बरामद कर जब्त किया गया। जब्त माल की कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

श्रमिकों का शोषण उजागर
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों के पास न तो सुरक्षा उपकरण मिले और न ही पीएफ जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन दर्शाता है। जांच में सामने आया कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा नहीं दी जा रही थी, जिससे उनके शोषण की स्थिति स्पष्ट होती है।
फैक्ट्री में गंदगी का अंबार
निरीक्षण के दौरान परिसर में भारी गंदगी पाई गई, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत है। नकली तेल पैकिंग के साथ-साथ अस्वच्छ वातावरण उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा था।

कोर्ट के निर्देश पर सर्च और सीजर
दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर लोकल कमिश्नर और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च और सीजर की कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी जब्त नकली माल को कोर्ट कस्टडी में रखा गया है। फिलहाल “नव रुचि” ब्रांड के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कानूनी कार्रवाई तेज
इस मामले में संबंधित पक्षों पर कोर्ट अवमानना का केस भी बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को धोखे से बचाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कड़ा संदेश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811