रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड क्रमांक 13 (सतलापुर) में डामर सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। लंबे समय से क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बेहतर सड़क की मांग की जा रही थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है।

इस सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को धूल, कीचड़ एवं खराब रास्तों की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद जगदीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।