Let’s travel together.

कलेक्टर के आदेश बेअसर,हाईवे 18 पर धड़ल्ले से चल रहा भूसे का परिवहन, चारे का संकट गहराने का खतरा

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर भूसे का अवैध परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब 50 से 60 ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भूसे से भरी हुई इस मार्ग से गुजरती नजर न आएं। यह सब तब हो रहा है जब रायसेन कलेक्टर द्वारा 30 जून तक भूसे के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों के बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। दिन-रात हाईवे पर भूसे से लदे वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह बड़े पैमाने पर भूसे का परिवहन होता रहा, तो आने वाले समय में क्षेत्र में पशुओं के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। गर्मी के मौसम में पहले ही हरे चारे की कमी रहती है, ऐसे में भूसे का लगातार बाहर जाना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।
जबकि भोपाल से लेकर विदिशा तक 55 किलोमीटर के अंदर सलामतपुर थाना, सांची थाना, दीवानगंज चौकी , सुखी सेवनिया थाना पड़ता है। इतने थाने के सामने से भूसे से भरे ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। जबकि वाहनों में क्षमता से अधिक मात्रा में भूसे से भरे वाहन पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक और डंपर गुजरते रहते हैं। ज्यादातर वाहन चालक रात के अंधेरे में अधिक निकलते हैं। इस कारण रात में दुर्घटनाओं की अधिक आशंका रहती है। वाहनों की बॉडी से काफी बाहर तक भूसा भरा होने से इनके पीछे चलने वाले वाहन चालक को दूसरे वाहन दिखाई नहीं देते हैं सड़कों की चौड़ाई कम होने से सामने से आ रहे वाहनों को जगह नहीं मिल पाती है। वहीं पीछे चलने वाले वाहन भी ओवरटेक करने में कई बार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। भूसा पिकअप लोडिंग में 15 क्विंटल भूसा भरा जा सकता है, लेकिन हल्का होने के कारण पिकअप चालक 30 क्विंटल तक भूसा भर देते हैं। इस कारण इनकी बॉडी से काफी बाहर तक भूसा भरा रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर सख्ती से जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में चारे की उपलब्धता बनी रहे और पशुपालकों को संकट का सामना न करना पड़े। कुछ दिन पहले रायसेन एसडीएम द्वारा हाईवे 18 पर भूसे से भरे ट्रकों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन कार्रवाई एक ही दिन होकर रह गई।
सुरेश साहू, मोतीराम धाकड़, मुकेश साहू, दिनेश साहू, राजाराम कुशवाह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, छत्रपाल साहू आदि पशुपालकों का कहना है कि क्षेत्र में भूसा महंगा बिकने के कारण क्षेत्र से बाहर भूसा परिवहन हो रहा है। 300 से 400 रुपए कुंडल खरीद कर बिचोली बाहर 800 से 1000 रुपए कुंडल तक बेचते हैं। जिससे इनको मुनाफा ज्यादा होता है।
अमित मीणा, रामनिवास मीणा, रामगोपाल मीणा, आकाश साहू, नंदू साहू, सतीश साहू आदि का कहना है कि
जिले में पशु चारा एवं भूसा की कमी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा की आपूर्ति बनाए रखने हेतु जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज उपाध्याय द्वारा जिले से अन्य राज्यों में पशु चारे-भूसा का निर्यात प्रतिबंधित किया गया है। की पशु आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारे, भूसा, घास, कड़वी ज्वार के डंठल, पैरा धान के डंठल आदि का जिले से अन्य राज्यों में निर्यात, उद्योगों एवं ईट के भट्टे में जलाने को मप्र चारा निर्यात नियंत्रण आदेश 2000 में निहित प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से 30 जून 2026 तक प्रतिबंधित किया गया है। कोई भी कृषक, व्यापारी, निर्यातक व्यक्ति किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित पशु चारा एवं भूसा का परिवहन किसी वाहन, नाव, मोटर, रेल या किसी भी यान द्वारा रायसेन से राज्य से बाहर प्राधिकृत अधिकारी की अनुज्ञा पत्र के निर्यात नहीं करेगा। लेकिन लगातार भूसे का परिवहन हो रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और भूसे के अवैध परिवहन पर कब तक लगाम लगा पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811