Let’s travel together.

10 अप्रैल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

0 127

-गेहूं, चना और मसूर की तुलाई के लिए बनाए गए केंद्र; प्रभारियों को पारदर्शी खरीदी और पुख्ता इंतजाम के निर्देश

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ​गैरतगंज तहसील क्षेत्र में आगामी 10 अप्रैल से रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य विधिवत प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को एसडीएम अंकित जैन ने सभी संबंधित विभागों, समिति प्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम अंकित जैन की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया। ​बैठक में जानकारी दी गई कि किसानों की सुविधा के लिए समर्थन मूल्य पर क्षेत्र में अलग-अलग केंद्रों पर तुलाई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चना मसूर खरीदी के लिए कुल चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दो केंद्र कृषि उपज मंडी गैरतगंज (मार्केटिंग एवं एफपीओ), एक केंद्र देवनगर मंडी और एक केंद्र ग्राम छीरखेड़ा (बम्होरी गोदड समिति द्वारा) में बनाया गया है।
वही गेहूं की तुलाई के लिए 14 केंद्रों में वेयरहाउसों पर होगी। इसके लिए आमखेड़ा, गढ़ी में 3 केंद्र , धनगवां, गैरतगंज में एक्सप्रेस व आदर्श वेयरहाउस, चांदपुर में 2 केंद्र, विशनखेड़ा में 2 केंद्र, केसली, चिरोंजिया (नीरा वेयरहाउस) और चांदोनी गढ़ी में केंद्र स्थापित किए गए हैं। ​एसडीएम अंकित जैन ने निर्देश दिए कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और उपार्जन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में खाद्य विभाग, कृषि, मंडी, राजस्व अधिकारी, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन और किसान संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​किसान सम्मेलन में सहभागिता की अपील
​खरीदी संबंधी निर्देशों के साथ ही एसडीएम ने रायसेन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान सम्मेलन का जिक्र करते हुए क्षेत्रीय किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811