Let’s travel together.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रायसेन जिला भाजपा कार्यालय प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी के साथ स्वागत

0 175

आम जनता और और सरकार के बीच धुरी बनकर कार्य करें पार्टी कार्यकर्ता-हेमंत खंडेलवाल

सी एल गौर रायसेन

मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल का पहली बार रायसेन नगर एवं भाजपा जिला कार्यालय में आगमन हुआ जहां उनका भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और पुष्प वर्षा के साथ गर्म जोशी से स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल की भव्य अगवानी की गई।

भाजपा कार्यालय में प्रवेश करने के बाद वे जिला अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे जहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए बातचीत की एवं पत्रकारों के सवालों के उत्तर दिए। इसके पश्चात कार्यालय के सभागार में आयोजित जिले के जनप्रतिनिधि एवं अपेक्षित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल द्वारा सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल का स्वागत किया इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत भाजपा के अन्य पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। स्वागत सत्कार के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल को अवगत कराया इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम एवं आजीवन सहयोग निधि में बेहतर कार्य करने वाले मंडल अध्यक्षों के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल से उनका परिचय कराते हुए स्वागत करवाया एवं जिला संगठन के पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारीयो का परिचय दिया ।

इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पहली बार प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल का हमारे भाजपा जिला कार्यालय में एवं रायसेन नगर में आगमन हुआ है हम उनका हृदय से स्वागत वंदन अभिनंदन करते हैं कि उन्होंने अपना बहुत ही कीमती समय निकालकर हमारे जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक के लिए समय निकाला, मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता और सरकार के बीच की धुरी के रूप में हमारे कार्यकर्ता कार्य करते हैं, श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में जो प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं वह समय पर और व्यवस्थित ढंग से चलना चाहिए, पार्टी की कार्य पद्धति और विचारधारा से ही संगठन आगे बढ़ पाता है, उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि जब-जब भी आपको संगठन जो जिम्मेदारी दे उसे पूरी निष्ठा और लगन से करना है उन्होंने कार्यकर्ताओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी उसे कभी एक दूसरे की बुराई नहीं करना चाहिए उन्हें अपने भीतर जो बुराई है उसे पहले देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में कई जन कल्याणकारी योजना को लागू करते हुए आमजन को फायदा पहुंचा रही है कार्यकर्ता इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी कई जन कल्याणकारी योजना ऐसी है जो की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई थी उन्हें आगे बढ़ने का कार्य बहुत ही बेहतर ढंग से मोहन जी की सरकार कर रही है। उन्होंने पुराने समय की याद करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि एक समय था जब हमारी पार्टी के संसद में दो ही सांसद थे और उस समय कांग्रेस का बोलबाला था परंतु हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं कि हमारी केंद्र से लेकर अनेक राज्यों में सरकार है ।

प्रदेश अध्यक्ष  ने मंच से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से रायसेन जिला संगठन की गतिविधियों एवं पदाधिकारी के बारे में जानकारी ली उन्होंने भाजपा जिला संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का रायसेन ऐसा पहला जिला है जो कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। श्री अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि जिला अध्यक्ष अपना काम देखें और मंडल अध्यक्ष अपना काम देखें आपके काम के आधार पर पार्टी स्वयं तय करेगी आपकी कार्य शैली । उन्होंने कहा कि मेरे देखने में आया है कि संगठन द्वारा जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है उससे हटकर कई पदाधिकारी सांसद और विधायक बनने के सपने देखते हैं परंतु संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी वर्तमान में दी गई है उसी का निर्वहन सभी पदाधिकारी करें। उन्होंने कहा कि अगर आपके भीतर संगठन के प्रति कार्य करने की क्षमता है तो पार्टी खुद आपको ढूंढ कर आपको योग्यता अनुसार पद देगी । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय से ही चलती है किसी के घर से नहीं चलती आप सभी पार्टी के लिए सक्रियता के साथ कार्य करें।
प्रदेश अध्यक्ष  ने बैठक करने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ कार्यालय भवन का भ्रमण किया जिसके तहत जिला अध्यक्ष कक्ष, अतिथि कक्ष, मीडिया कक्ष , सभागार हाल से लेकर कामकाजी कार्यालय आदि स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को देखा एवं जिला अध्यक्ष श्री शर्मा से जानकारी ली।

इस अवसर पर भाजपा के भोपाल संभाग प्रभारी विधायक तेज बहादुर सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभु राम चौधरी, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री दीपेंद्र पाल, केशव पटेल, सुरेंद्र तिवारी, श्रीमती सविता  सेन, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, सहित जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री केशव पटेल ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811