Let’s travel together.

त्योहारों को लेकर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समीति की बैठक 

0 142

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

आगामी त्योहारों को लेकर आज नगर के थाना परिसर में शांति समीति की बैठक आयोजित हुई इसमें अतिरिक्त तहसीलदार थाना प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
जानकारी के अनुसार आज नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मध्येनजर शांति समीति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में आगामी त्योहारों होली शबेबारात पंचमी को लेकर शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने कहा कि सभी त्योहार हमारे श्रद्धा के केंद्र हैं हमें सभी त्योहार मिलजुल कर मनाना है हमेशा से ही हम सभी लोग अपने अपने त्योहारों को मिलजुल कर मनाते आये है इसी परंपरा को कायम रखते हुए सब लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाये में सभी नगर सहित क्षेत्र वासियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देती हूं। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सब एक साथ रहते हैं हम सभी त्योहार मिलजुल कर शांति के साथ मनाये तथा छोटी छोटी बातों को नज़र अंदाज़ करते हुए अपनी परंपरा बनाये रखें किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।हमारा उद्देश्य सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने का होता है । पुलिस लगातार निगरानी करेगी तथा शांति से त्योहार मनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि हमारा नगर शांति का संदेश देता है हम सभी सब त्योहारों पर एक दूसरे से भाईचारे प्रेम से मनाते आये है तथा हमेशा यह परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी सहयोगी बनें रहेंगे । इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी ने कहा कि हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हुए नगर को स्वच्छ रखें तथा इस अवसर पर त्योहारों पर हम व्यस्ततम क्षेत्रों में पानी के टैंकर खड़े करायेगे तथा शबेबारात के अवसर पर नगर के कब्रिस्तान में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने प्रयास किए जाएंगे कब्रिस्तान में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने मुशर्रफ कुरैशी ने सुझाव दिया इस अवसर सीएमओ श्री सोनी ने आश्वस्त किया । इस अवसर पर पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने भी अपने सुझाव रखे । इस अवसर पर नपं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत भाजपा नेता सुनील जैन पार्षद
गुरदयाल सिंह कुशवाहा सहित वीपी राजपूत शंकर सिंह राणा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811