Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में भोजन के लिए मची मारामारी, प्लेट और खाने के लिए टूट पड़े लोग

0 36

– शिवपुरी में सिंधिया ने आयोजित किया था मेगा स्वास्थ्य शिविर इसमें सहयोग करने वाले डॉक्टर एवं अन्य समाजसेवियों का किया गया था सम्मान

– कुछ देर के लिए वहां अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक कार्यक्रम में यहां खाने के लिए मारामारी मच गई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा बीते दिनों एक मेगा स्वास्थ्य लगाया गया था इस शिविर में कई डॉक्टरों और समाजसेवियों एवं अन्य लोगों ने अपनी सेवाएं दी थी। उनके सम्मान के लिए यह आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने पहुंचकर डॉक्टर , समाजसेवियों का सम्मान किया। इस दौरान एक भोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस भोज कार्यक्रम में खाने के लिए लोग टूट पड़े और अव्यवस्था फैल गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग खाने की प्लेट के लिए टूट रहे हैं।

प्लेटों और खाने पर टूट पड़े लोग-

आभार समारोह के समापन के बाद आयोजकों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन जैसे ही केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम से रवाना हुए, वहां मौजूद भीड़ अचानक भोजन स्थल पर टूट पड़ी। कार्यक्रम में स्थिति ऐसी बन गई कि लोग प्लेट और खाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। कुछ देर के लिए वहां अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डॉक्टर, समाजसेवियों, वॉलिंटियर्स का किया सम्मान-

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 16 से 24 मार्च तक चले ऐतिहासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर के सहयोगियों के सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने 350 डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों, वालंटियर्स और सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए इस आयोजन को “करिश्मा” बताया और शिविर में हुई 3600 सर्जरियों की जानकारी दी। सिंधिया ने हर साल ऐसे आयोजन की घोषणा की, लेकिन उनके जाते ही भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था फैल गई और लोग खाने पर टूट पड़े।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |     सांची विकासखंड में निकला प्रचार रथ, किसानों को उन्नत कृषि मेले का दिया आमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811