रायसेन। ज़िले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल सहित अनेक लोगों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने ज़िला भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम.एजाज खां की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली तथा भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प व्यक्त किया। श्री पटेल के साथ गढ़ी के उपसरपंच बृजेश कुमार जाटव, रिटायर डिप्टी रेंजर अब्दुल रज्जाक, नवाब कुरैशी छोटे सहित अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष देहगांव अमन सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।