एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक, विदिशा के कर्मचारियों का आज 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय
विदिशा। एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक, विदिशा के कर्मचारी पिछले छह माह से वेतन से वंचित हैं। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं – किराया, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं ऋण चुकौती – को पूरा करने में असमर्थ है । बावजूद इसके वे नियमित रूप से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे। राज्य सरकार एवं संस्थान के प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व भी शासन द्वारा स्वीकृत किए डीए के अनुसार वेतन कई वर्षों से नहीं दिया जा रहा है।
इस संबंध में विदिशा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन एवं संस्था के अध्यक्ष श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर एवं पत्राचार के माध्यम से भी अपनी समस्या बताई बावजूद इसके, न तो अनुदान जारी किया गया और न ही वेतन भुगतान के लिए कोई प्रभावी निर्देश दिए गए।
वित्तीय वर्ष समाप्ति पर भी जब कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, विरोध स्वरूप 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।