सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में करोड़ों रुपये की लागत से बना 10 पलंग का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बताया जाता है कि इस स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डाक्टर प्रभूराम चौधरी द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण राशि एक करोड़ 68 लाख रुपए थी ठेकेदार द्वारा भवन का निर्माण तो कर दिया है परन्तु कुवाल्टी ठीक नही है कुछ छोटे काम छोड़कर विभाग के पूर्व में रहे ज़िम्मेदार अधिकारियों सौंपकर बिना उद्घाटन कराए चले गए एक वर्ष से अधिक समय से भवन बंद पड़ा हुआ है और उपयोग में नहीं लाया जा रहा।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अज्ञात चोरों ने अस्पताल के ताले तक तोड़ दिए हैं, जिससे भवन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल के बंद रहने के कारण यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य भी गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ है और ठेकेदार अधूरे व घटिया काम छोड़कर चला गया। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
शासन का उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सके और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में न जाना पड़े। लेकिन गढ़ी में स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से यह उद्देश्य अधूरा रह गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल का उद्घाटन कर उसे चालू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल का कहना है कई बार स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लोकार्पण के सम्बन्ध में चर्चा कर चुके हैं जब तक डाक्टर और अन्य स्टाफ की नियुक्ति नही होगी तब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू नही करेंगे।
रायसेन जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरिनारायण मांडरे का कहना है
स्टाफ के लिए मिशन संचालक को पत्र लिखा हे एक डाक्टर नर्से अन्य स्टाफ के लिए उसके बाद ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।