विधायक डॉक्टर चोधरी रहे मुख्य अतिथि
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
अहिंसा धर्म के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव गैरतगंज में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर प्रभु राम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अभिषेक, पूजन और शांति धारा
प्रातःकाल चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक, पूजन एवं शांति धारा संपन्न हुई।
वाहन रैली और भव्य चल समारोह
युवा शक्ति द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। दोपहर 1 बजे चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से विशाल चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा।
चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। विशेष रूप से स्थानीय मुस्लिम समाज, मुस्लिम समुदाय त्यौहार कमेटी एवं समाजसेवियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
आकर्षण का केंद्र बने झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम
चल समारोह में जैन युवा शक्ति का दिव्य घोष अखाड़ा, बैंड पार्टी, घोड़े का नृत्य एवं बालिकाओं की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।

चल समारोह जैन धर्मशाला पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ, जहां मुख्य अतिथि डाक्टर प्रभु राम चौधरी सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में डाक्टर चौधरी भगवान महावीर स्वामी द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व में शांति, एकता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने दो का संदेश अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जैन समाज के साथ-साथ सनातन धर्म एवं इस्लाम धर्म के अनेक धर्मप्रेमी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम यह लोग रहे विशेष रुप से उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू नीरज जैन, नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव राय,नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार मिंटू सिंघई , उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता नरेंद्र पटेल, आनंद पटेल, सुभाष जैन मामू, शेर सिंह यादव, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के महासचिव मुजीब अंसारी, हरिकृष्ण गौर, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पार्षद क़स्बा देवेन्द्र पटेल, मनोज पठया मंडल अध्यक्ष, रशीद सेट बिच्छू बीड़ी, शाहिद अंसारी, अरशद अंसारी, पार्षद गुड्डू पठान, लल्ला राय, खालिद कामिल मो. फईम कुरैशी, रहीम शाह, मनीष विश्वकर्मा, बीड़ी रजक, राम कृपाल श्रीवास्तव, प्रमोद मालवीय,संतोष मालवीय, शम्मू पठान, मनोज कुमार नायक, मोनू माहेश्वरी, महेंद्र तिवारी, मान सिंह भूरा भैया,विनीत साहू, मयंक तिवारी, हीरा नन्द सिंधी, आफ़ताब अंसारी, जेके जैन, अशोक ठाकुर, अशोक शर्मा, पुरषोत्तम साहू, राजेश शर्मा, टिंकल कीर, बबलू साहू, अमित शर्मा, माधव गौर, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
कार्यक्रम का संचालन शिखर चंद्र महामंत्री, सकल जैन समाज ने किया।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष, जैन युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष नीरज जैन, स्थानीय अध्यक्ष मोनू जैन, शिखर चंद, धन्नालाल, उत्तमचंद, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार, नाना, रोहित जैन, स्पर्श जैन, मनोहर लाल जैन, अरविंद सिंघई सुरेश कुमार पुरी, उमेश कुमार जैन , निर्मल जैन, राजदीप जैन, पप्पू सूम, बीसी जैन, मयंक जैन,सहित अनेक समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत किया प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अमले का पूरा सहयोग रहा।