Let’s travel together.

मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ

0 21

बड़वानी।  प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस बड़वानी में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों की जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विशेष प्रकार की सहपाठी गतिविधियां आयोजित की जा रही है इन गतिविधियों के अंतर्गत मन की बात दोस्तों एवं शुभचिंतकों के साथ अभियान प्रमुख रुप से चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों के समूह द्वारा महाविद्यालय के अलग-अलग स्थानो पर प्रस्तुति दी गई ।

इन प्रस्तुतियों पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा वीणा सत्य ने कहा कि यह अभियान छात्रों के मानसिक कल्याण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा शुरू की गई विशेष पहल है। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा चौहान ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

संयोजक डॉ श्याम नाईक ने बताया कि उपरोक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया, कि यदि वे तनाव (टेंशन) में हो तो अपने तनाव को अपने सहपाठियों, मित्रों या शुभचिंतकों की मदद से किस प्रकार से कम या समाप्त कर सकते हैं, विद्यार्थियों को अनावश्यक तनाव को दूर करने तथा मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने के लिए योग, ध्यान जैसी प्राचीन भारतीय तकनीको को भी अपनाना चाहिए। इन तकनीकों के द्वारा न केवल मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाया जा सकता है, अपितु खुश और प्रसन्न भी रहा जा सकता है।

उपरोक्त गतिविधियों का संचालन का संचालन डॉ श्याम नाईक तथा प्रो कदम सिंह डोडवा के निर्देशन में किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |     निर्माणाधीन फिल्म “हर हर नर्मदे”- आस्था, संस्कृति और आधुनिक सोच का संगम     |     मन की बात मित्रों और शुभचिंतकों के साथ     |     महावीर जयंती पर घोषित अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च करने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811