सुरेंद्र जैन धरसीवां
इजराइल ईरान युद्ध के कारण घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं को लेकर उत्पन्न स्थिति के बीच रायपुर पुलिस की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर है रविवार को पुलिस ने बंजारी मंदिर के पास 16 नग अवैध घरेलू सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक खमतराई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ये कार्यवाही की पुलिस को जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से इंडेन के घरेलू सिलेंडर रखा है तो पुलिस ने उपायुक्त नार्थ जोन मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाकर बंजारी के समीप संजय साव पिता उमेश साव उम्र तीस वर्ष संतोष किराना स्टोर पार्किंग नंबर वन ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाटा में दबिश दी इस दौरान पुलिस को इंडेन के 16 नग घरेलू सिलेंडर मिले जिनकी कीमत 64 हजार रुपए आंकी गई है
पुलिस ने इश्तगासा क्रमांक 3/26 धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया
सख्ती से हड़कंप
घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रायपुर पुलिस की पैनी नजर ओर रावाभाटा में कि गई इस कार्यवाही से कालाबाजारी करने वालो में हड़कंप मच गया है