Let’s travel together.

सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित

0 184

इन्दौर । रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में आयोजित 39वां मालवा कला सम्मान समारोह  संगीत मय  वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गायक, अभिनेता एवं निर्देशक सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुप्रसिद्ध सिने पार्श्व गायक सुरेश वाडकर तथा मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रदान किया गया

कार्यक्रम के आयोजक केशव राय ने बताया कि यह आयोजन मालवा रंगमंच समिति एवं विश्व हिंदी एकादमी के  संयुक्त तत्वावधान में पिछले 39 वर्षों से उज्जैन और इंदौर में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में सिने पार्श्व गायक सुरेश वाडकर जी , पदमा सुरेश वाडेकर, चिंतन बाकलीवाल, इशिता विश्वकर्मा, अल्तमश खान, साहिबा आदि ने सुरेश वाडकर जी द्वारा गाए गीतों की प्रस्तुति दी

उल्लेखनीय है सुनील सोन्हिया ने पार्श्व गायक के रूप में फिल्म “अनसियबल” में “कॉल कर कर करके परेशान हो गया” गीत गाया है। इसके अलावा वे विभिन्न संगीत कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं और इन कार्यक्रमों में महान गायक मोहम्मद रफ़ी किशोर कुमार और  मुकेश जी के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोहते रहे हैं।
समारोह में अनेक कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक हस्तियों की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम संगीत और कला के रंगों से सराबोर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811