सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीया को रायसेन जिला भाजपा संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।उनके संगठन प्रभारी बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उदयपुरा विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, सुरेंद्र तिवारी, केशव पटेल, राकेश तोमर, दीपेंद्र पाल, श्रीमती वर्षा लोधी, रघुवीर सिंह मीणा, जीतू आदित्य शर्मा, अमित कटियार, जीतू ठाकुर, सौरभ तिवारी, दीपक रघुवंशी, नरेंद्र पटेल, सुनील साहू, शुभम उपाध्याय,मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित जिले भर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।