Let’s travel together.

योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र

0 38

– प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में पांच दिवसीय शिविर संपन्न

भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, भोपाल में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में बी.एड. एवं एम.एड. के छात्राध्यापकों के साथ संस्थान के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान विधियों का अभ्यास कराया गया, जिससे शारीरिक स्फूर्ति के साथ मानसिक शांति का अनुभव हुआ।

समापन दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक डॉ. रामकुमार स्वर्णकार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और समग्र पद्धति है। योग शरीर को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ मन को स्थिरता, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न तनाव, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के रूप में योग को अपनाने पर विशेष बल दिया। डॉ. स्वर्णकार ने स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि योग, आयुर्वेद और प्रकृति के साथ सामंजस्य ही दीर्घकालिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों से योग को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभ्यास में भाग लिया तथा नियमित योग अभ्यास का संकल्प लिया। संस्थान द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समग्र व्यक्तित्व विकास को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक डॉ. भारती श्रीवास्तव, रजनी अग्रवाल, माधवी खरे, सुशील गुप्ता, प्रकाश छिरोलिया, माधुरी श्रीवास्तव, ललित नारायण बुधौलिया सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811