Let’s travel together.

शिवपुरी के करैरा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने किया योगाभ्यास

0 131

– 50 से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 50 से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवपुरी जिले के करैरा में स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीपीपी) प्रशिक्षण केंद्र पर भी यहां पर आईटीबीपी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग अभ्यास किया।इस मौके पर आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। करैरा किले की तलहटी पर यहां पर यह योग अभ्यास का आयोजन किया गया।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम करैरा (शिवपुरी) स्थित ऐतिहासिक किले पर मनाया गया। इस अवसर पर एसपीटी आइटीबीपी के कमांडेंट अभय चंद्र ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए यह केवल एक दिवस नहीं बल्कि प्रतिदिन योग हमें अपनाना चाहिए योग करने से व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहता है।कार्यक्रममें बड़ी संख्या में जवान व उनके परिजन शामिल हुए।

इसके अलावा शिवपुरी के टाउन हॉल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी यहां पर योगाभ्यास में शामिल हुए । शिवपुरी में बच्चे और बड़ों के अलावा महिलाओं में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811