Let’s travel together.

मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित

0 78

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

संत नगर – मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप का देश भक्ति गीत संगीत का 36वाँ कार्यक्रम एस जी हेरिटेज होटल संत हिरदाराम नगर में 26 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चला जिसमें 40 कलाकारों ने देश भक्ति गीत संगीत का समा बांधा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील वासवानी जी पूर्व अध्यक्ष आवास संघ मध्य प्रदेश शासन विशेष अतिथि हीरो हिंदू अध्यक्ष हीरो फैंस क्लब कर्नल नारायण पारवानी बसंत चेलानी सचिव संस्कार पब्लिक स्कूल एवं लक्ष्मणदास आसवानी संचालक एस हेरिटेज होटल रहे। खचाखच भरे हाल में मुख्य अतिथि सुशील वासवानी ने अपने संबोधन में ग्रुप के संचालक एवं पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई दी एवं संगीत को जीवन की रेखा बताया हीरो हिंदू ने भी ग्रुप की पूरी टीम को बधाई दी कर्नल नारायण पारवानी ने कहा कि ग्रुप द्वारा हर साल देश भक्ति गीतों का इतना शानदार कार्यक्रम रखा जाता है उसके लिए रामचंद सभनानी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी एवं ऐसे कार्यक्रम स्कूलों में रखने का सुझाव दिया ताकि बच्चों मै देश प्रेम की भावना जागृत हो। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने वरिष्ठ सिंगर बीनू यादव को बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया गया । कार्यक्रम मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप के संचालक रामचंद सभनानी उप संचालक आयोजक अशोक आडवानी एवं कार्यक्रम की एंकरिंग रोशनी मोहनानी ने की। कार्यक्रम में उप संचालक सुरेश तनवानी एवं उप संचालक सी के जेठानी जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम कई नागरिक उपस्थित थे मुख्य रूप से आसुदोमल लाछवानी, दिलीप आसूदानी ,हरीश सबनानी ,रिंकू खूबचंदानी, अर्जुन गंगवानी उपस्थित थे।गायकों मै मुख्य रूप से रमेश जनयानी, सुरेश तनवानी ,सी के जेठानी रामचंद सभनानी अशोक आडवानी, के एल मोटवानी, अनिल मोती रमानी, नरेश पेसवानी ,रोशनी मोहनानी ,मधु मोहनानी रोशनी तनवानी ,सेवक आहूजा, हरनाम पेसवानी, अमर रमानी ,बीनू यादव, हरीश सावलानी ,एडवोकेट राजू जाट अशोक चंचलानी, राजू दादलानी ,खूबचंद मोहनानी ,जेठानंद तेजवानी, बलराम चढ़ार ,शोभा लहरिया, आर के खेरिया ,घनश्याम माखीजानी ,धर्मेंद्र श्रीवास्तव, लालसिंग ,ऊषा गिदवानी, रमन यादव रहे। कार्यक्रम का आभार उप संचालक सुरेश तनवानी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811