Let’s travel together.

उत्कृष्ट विद्यालय में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती भी मनाई

0 44

– शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आयोजन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसी अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। शिक्षकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में नेताजी के साहस, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नेतराम साहू, प्रतिभा श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दीपक धाकड़, दीपकराज श्रीवास्तव, बंशीलाल गौर, सुचि गौर, मनीषा मालवीय, प्रताप अहिरवार, ओमप्रकाश जायसवाल, सीपी ओढ़, नीतू रजक एवं लक्ष्मी कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी के महत्व की जानकारी देते हुए इसे ज्ञान, कला और सृजन का पर्व बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं प्रेरणादायी वातावरण से सराबोर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811