मनोज बैरागी सरदारपुर धार
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पर बसंत पंचमी के पावन पर्व के उपलक्ष में माता सरस्वती जी की पूजन अर्चन एवं उसके पश्चात मां गायत्री का हवन किया गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजन मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक गौरव शास्त्री- श्रीमती आकांक्षा शास्त्री ,लोकेश सोनी -श्रीमती प्रज्ञा सोनी मुख्य हवन कुंड के लाभार्थी रहे होकर , गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार ,नित्यानंद मिरदवाल, अश्विनी दीक्षित, श्रीमती पुष्पा ठाकुर , भोम सिंह राठौर, श्रीमती मान कुंवर राठौर, राहुल सोलंकी ,रोहित पडियार आदि गायत्री परिजन भी इस आयोजन के लाभार्थी हुए । हवन के पश्चात आरती, प्रसादी वितरण हुआ। हवन का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय, महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कारले एवं मंदिर के पुजारी अंजली शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर भोम सिंह राठौर- मांन कुंवर राठौर की पोत्री व श्रीमती हर्षम- हर्षदीप राठौर की सुपुत्री कु.श्री राठौर का एवं भरत तिवारी- श्रीमती विमला तिवारी के पौत्र श्रीमती निकिता- राजेश तिवारी का सुपुत्र गौतम तिवारी का विद्या आरंभ संस्कार भी संपन्न हुआ। हवन कार्यक्रम के अंत में प्रज्ञा गीत की प्रस्तुति भी की गई।