मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती टोला में करीब 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।कई लंबे समय से खराब और कच्ची सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। गांव के ग्रामीण और पढ़ने वाले विद्यार्थी ज्यादा परेशान होते थे। लेकिन अब नई आरसीसी सड़क बनने से अब ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा, बच्चों को स्कूल पहुंचने में आसानी और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क से गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने की उम्मीद है।
अम्बाडी के सरपंच का कहना हे कि ग्रामीण काफी लंबे समय से आरसीसी रोड की मांग कर रहे थे उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए आरसीसी रोड का निर्माण कर दिया गया है। आने वाले समय में और भी कई गलियों में आरसीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा।