Let’s travel together.

10 लाख की लागत से अंबाडी पंचायत केे गांव सत्ती टोला में बना आरसीसी रोड

0 67

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव सत्ती टोला में करीब 10 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।कई लंबे समय से खराब और कच्ची सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। गांव के ग्रामीण और पढ़ने वाले विद्यार्थी ज्यादा परेशान होते थे। लेकिन अब नई आरसीसी सड़क बनने से अब ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा, बच्चों को स्कूल पहुंचने में आसानी और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क से गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने की उम्मीद है।
अम्बाडी के सरपंच का कहना हे कि  ग्रामीण काफी लंबे समय से आरसीसी रोड की मांग कर रहे थे उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए आरसीसी रोड का निर्माण कर दिया गया है। आने वाले समय में और भी कई गलियों में आरसीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811