Let’s travel together.

वंशिका माइनिंग वर्क्स ने रायसेन में की सराहनीय पहल, छात्रावास के बच्चों को वितरित किए गर्म कपड़े

0 187

रायसेन। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वंशिका माइनिंग वर्क्स के तत्वावधान में शासकीय सीनियर बालक उत्कर्ष छात्रावास, रायसेन में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शीतलहर के प्रकोप से बच्चों को सुरक्षित रखना और उन्हें सर्द मौसम में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, एसडीएम मनोज शर्मा एवं तहसीलदार भरत मांडरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रावास में रह रहे बच्चों को स्वेटर एवं अन्य गर्म वस्त्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि ठंड के मौसम में छात्रावासों में रह रहे बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए आयोजनकर्ता संस्था वंशिका माइनिंग वर्क्स की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एसडीएम मनोज शर्मा ने कहा कि प्रशासन सदैव ऐसे सकारात्मक और जनकल्याणकारी प्रयासों के साथ खड़ा है, जो समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाते हैं। वहीं तहसीलदार भरत मांडरे ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। छात्रावास प्रबंधन एवं उपस्थित जनों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजनकर्ता संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण बना कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811