मनोज बैरागी सरदारपुर धार
रतलाम मे स्व. श्री रामचंद्र जी रोतेला (नेताजी) के उत्तर कार्य में उनके द्वारा समाज एवं नगर के लिए किए गए कार्यों के लिए गवली यादव समाज युवा संगठन के द्वारा एवं राधा कृष्ण मंदिर सरदारपुर और गुजेला परिवार सरदारपुर के द्वारा श्रद्धांजलि पत्र रोतेला परिवार को प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन कुक्षी के सोहन ररा एवं सरदारपुर के गोकुल यादव, राजगढ़ के मुकेश चंदेल ने किया श्रद्धांजलि पत्र का वाचन कनाड के ओमप्रकाश यादव एवं सोहन ररा ने किया कार्यक्रम में सरदारपुर के विधायक श्री प्रतापजी ग्रेवाल एवं रतलाम के पूर्व विधायक श्री पारस जी सकलेचा के साथ ही राजगढ़ से मुकेश चंदेल मांगीलाल चंदेल मंदसौर से राजू जी, सरदारपुर से गोकुल यादव मनोज यादव राजेश रैकवार महू से घनश्याम जी रेकवार, कनाड से ओमप्रकाश जी यादव, अमझेरा से अनिल जी इंदौर से गोपालजी पटेल कैलाश जी मसानिया, दीपक रौतेला
थांदला से दिनेश मोरिया नन्नू पटेल, चुंगा पहलवान धार कैलाश बनिया धार एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे l इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए रोतेला परिवार रतलाम ने युवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सरदारपुर के गुजेला परिवार का आभार व्यक्त किया