Let’s travel together.

ग्रामीणों ने जमुनिया गांव और जमुनिया खेड़ा पर शमशान की भूमि पर किया अवैध कब्जा

0 66

– सरपंच प्रतिनिधि ने दोनों ही जगह का जनसुनवाई में दिया आवेदन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज के नजदीक जमुनिया गांव में श्मशान घाट की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सरपंच प्रतिनिधि राकेश आदिवासी द्वारा जनसुनवाई में रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को लिखित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में लिखा गया कि ग्राम जमुनिया के श्मशान घाट की भूमि पर ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे कार्यों में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व में भी संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गई है। प्रतिनिधि ने श्मशान घाट की भूमि से अतिक्रमण हटवाने एवं भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
इससे पहले दो दिसंबर को भी सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जमुनिया खेड़ा के शमशान घाट पर भी अतिक्रमण का आवेदन दिया गया था। दोनों ही जगह पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे सभी ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना हे 

2 दिसंबर को मैंने जमुनिया खेड़ा के श्मशान घाट पर अतिक्रमण का आवेदन दिया था इसके बाद इस मंगलवार को भी जमुनिया गांव के शमशान पर अतिक्रमण का भी आवेदन जनसुनवाई किया है दोनों ही जगह पर ग्रामीणों ने शमशान की भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं इन अवैध कब्जों के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को दोनों ही जगह से अतिक्रमण हटाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को समस्या ना अंतिम संस्कार करने में।
राकेश आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम जमुनिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811