देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
जनपद पंचायत सांची द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी
प्रदीप कुमार छलोत्रे , प्रवीण त्रिपाठी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सांची द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास ग्राम आमखेड़ा एवं अनुसूचित जाति जनजाति बालिका छात्रावास सांची में पहुंचकर बालक एवं बालिकाओं से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। म.प्र. शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बच्चों द्वारा अधिकारियों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों को टी शर्ट ,फल, फ्रूटी,सेब, केला, मिठाई इत्यादि वितरित की गई और बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की सुभकामनाये दी गई इस अवसर अधीक्षक बालक छात्रावास रमेश कुमार रजक, बालिका छात्रावास अधीक्षक श्रीमती अर्चना तारण , श्रीमती शालिनी त्रिपाठी ,श्रीमति नीलम त्रिपाठी, श्री अरविंद तारण सहायक विस्तार अधिकारी जनपद सांची,मुकेश कुमार सचिव ढकना चपना, सोनू अहिरवार सहायक सचिव मड़वाई, सुनील चिड़ार,श्री मति सुनीता राय पंच आमखेड़ा,हेमराज राय,वीरेंद्र चौधरी, कमलेश जैन स्वच्छता ग्राही, रितेश बुनकर, मीनू भारती सहित छात्रावास के बालक ,बालिका उपस्थित रहे।