भोपाल। अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल की श्रेया दीक्षित और खुशी यादव को एनसीए की ओर से जेडसीए के अंडर 19 कैंप के लिये चयनित किया गया है। मप्र से कुल छह लड़कियों का चयन किया गया है। इंदौर से कनिष्का ठाकुर, नर्मदापुरम से यामिनी बिल्लोरे, ग्वालियर से वैष्णवी शर्मा और शहडोल से संस्कृति गुप्ता। यह कैंप 17 अप्रैल से 11 मई तक सुल्तानपुर, रांची, विजयनगरम् वलसाड और चंडीगढ में आयोजित किये जा रहें है। हर सेंटर पर 20-20 प्लेयर्स को बुलाया गया है। इस अवसर पर अरेरा क्रिकेट अकादमी के कोच सुरेश चेनानी व हेमंत कपूर ने दोनों को शुभकामनाएं दी है।
नैतिक जैन की घातक गेंदबाजी से भोपाल ने नर्मदापुरम को 186 रन पर रोका
भोपाल। नैतिक जैन की घातक गेंदबाजी पांच विकेट के दम पर भोपाल ने ए डब्ल्यू कनमडीकर अंडर 13 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम को 186 रनों पर रोका। जवाब में भोपाल ने तीन विकेट खोकर 140 रन बना लिए है।
एमपीसीए द्वारा राजधानी के फेथ क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में नर्मदापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों पर सिमट गई। नर्मदापुरम के लिए एक छोर पर अराफ कुरैशी ने 144 रनों की मैराथन पारी खेली। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज भोपाल के गेंदबाजी आक्रामण के सामने नहीं ठहर सका। भोपाल के नैतिक जैन ने पांच, दीशांत पाटीदार ने तीन, अराध्य सिंह व रूद्र कमल ने एक एक विकेट लिए। जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भोपाल ने तीन विकेट पर 140 रन बनाए। इसमें आरव माशी ने 58 व नवनीत सोनी ने 48 रनों की पारी खेली। नर्मदापुरम के नमन, विजय व अभिषेक ने एक एक विकेट लिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.