Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर देर शाम अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी जोरदार टक्कर ,भोपाल रेफर

0 65

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर देर शाम अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार देर शाम विदिशा से भोपाल अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा चालक को सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों कि मदद से 108 एंबुलेंस से हमीदिया रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है डॉक्टरों ने इसका एक पैर फैक्चर और सीने में गंभीर चोट बताई है।
वही सड़क के बीचों-बीच चार दिन पहले धान से भरा ट्रक खराब हो गया था चार दिन बीत जाने के बाद भी ट्रक बेसा ही खड़ा हुआ है। ट्रक के खड़े रहने से 4 दिन से घाटी पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
बालमपुर घाटी पर अक्सर ट्रक चढ़ते वक्त या तो पीछे रिवर्स होकर खाई में गिरते हैं या बीच घाटी पर खड़े हो जाते हैं। इन ट्रकों को अन्य वाहन की सहायता से घाटी के ऊपर चढ़ाया जाता है। जो ट्रक घाटी नहीं चढ़ पाते वह ट्रक कई दिनों तक घाटी पर ही खड़े रहते हैं। जिससे रोजाना घाटी पर जाम की स्थिति बनती है।
ग्रामीण ने कहा है कि घाटी की ऊचाई अत्यधिक होने के कारण अत्यधिक लोड वाले ट्रक घाटी पर नहीं चढ़ पाते और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसलिए एमपीआरडीसी को बालमपुर घाटी को काटकर ऊंचाई कम करना चाहिए। ग्रामीण अब बालमपुर घाटी को हादसे की घाटी कहने लगे हैं। ग्रामीण कई सालों से रोड को फोर लाइन बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों की ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इस रोड पर डेढ़ साल के भीतर 40 से ज्यादा मौतें दुर्घटना में हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चारों धाम की पवित्र तीर्थ यात्रा कर लौटे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत     |     विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जनजागरण अभियान      |     महिला हिंसा मुक्ति के लिए जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: भारत विकास परिषद का कार्यक्रम     |     भाजपा को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की द्वेषपूर्ण कार्रवाई निंदनीय – भावेश बघेल     |     मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी     |     धार्मिक यात्रा ओ गया जत्था ब्रज 84 कोस परिक्रमा एवं चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटा, रमन रेती में मिला अलौकिक आनंद     |     करोड़ों की हैंडवॉश यूनिट बनी शोपीस, स्कूल खुलने से पहले नहीं सुधरी व्यवस्था     |     8 दिन से पानी-बिजली बंद, महिलाओं का फूटा गुस्सा: भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर एक से डेढ़ घंटे चक्का जाम     |     हाईवे-18 पर मौत बन रही रफ्तार: 24 घंटे में दो बड़े हादसे, दीवानगंज से मुक्तापुर तक मचा हड़कंप     |     जर्जर अवस्था में खड़ा शाला भवन और 65 साल पुराना जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं तोड़ा गया फिर से आ गई बारिश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811