Let’s travel together.

22 दिसंबर से सांची में होगा रामलीला का भव्य आयोजन

0 75

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन 

वैसे तो यह नगर ऐतिहासिक है परन्तु इस नगर की ऐतिहासिकता मे तब चार चांद लग जाते है जब यहां प्रतिवर्ष ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जाता हैं इस रामलीला आयोजन मे जहाँ धार्मिक आधार सुनिश्चित किया जाता हैं तो दूसरी ओर इस आयोजन में व्यापक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है ।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं तथा इस वर्ष इस आयोजन का शुभारंभ 22 दिसंबर सोमवार से शुरू होकर 9 जनवरी 26 को समापन होगा।
श्रीरामलीला समीति सांची से प्राप्त जानकारी अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष ऐतिहासिक रामलीला आयोजन भव्य होगा ।इस आयोजन का शुभारंभ 22 दिसंबर 25 सोमवार को भगवान गणेश की स्थापना के साथ होगा तथा 23 दिसंबर मंगलवार को श्री शिव विवाह नारद मोह की लीला का मंचन किया जायेगा 24 दिस बुधवार श्री राम जन्म विश्वामित्र आगमन ताडका वध यज्ञरक्षा का मंचन किया जायेगा 25 दिसंबर गुरुवार अहिल्या उद्धार जनकपुर भ्रमण वाटिका मिलन मंचन होगा ।26 दिस शुक्रवार धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद 27 दिस शनि श्री राम बारात एवं श्री राम विवाह 28 दिस रविवार कैकेयी के दो वरदान श्री राम वनवास की लीला एवं 29 दिस सोमवार केवट संवाद दशरथ मरण भरत मिलाप लीला का आयोजन 30 दिसंबर मंगलवार पंचवटी वास शुर्पणखा नाक कान भंग खरदूषण वध तथा 31 दिस बुधवार सीता हरण जटायु उद्धार लीला मंचन 1 जनवरी 26 गुरुवार शवरी मिलन सुग्रीव मैत्री बालीवध मंचन के साथ 2 जनवरी शुक्रवार सीता जी की खोज लंका दहन 3 जन शनि विभीषण शरणागति सेतु बंध श्री शिव स्थापना अंगद रावण संवाद 4जन रविवार लंका आक्रमण सेना युद्ध लक्ष्मण शक्ति 5जन सोमवार सेना युद्ध कुंभकर्ण वध तथा 30 फिट ऊंचे कुंभकर्ण पुतला दहन 6 जन, मंगलवार सेना युद्ध मेघनाद वध 7जनवरी सेना युद्ध अहिरावण वध 8 जनवरी गुरुवार नारायनतक वध श्री राम रावण युद्ध रावण वध विभीषण राज्याभिषेक 9 जनवरी शुक्रवार भगवान श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन होगा ।इस रामलीला मंचन मे नगर के युवा पात्रों के रूप में भूमिका अल करते है तथा इस रामलीला में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम का आनंद उठाने देशीविदेशी पर्यटकों की भी खासी भीड रहती हैं इसके साथ ही आसपास क्षेत्र से बडी संख्या में लोग आनंद उठाते दिखाई देते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811