Let’s travel together.

बेगमगंज में मजिस्ट्रेट चैकिंग अभियान में 26 वाहनों पर लगाया जुर्माना ,वाहन चालकों में हड़कंप

0 112

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

आज भोपाल रोड़ पर मजिस्ट्रेट चैकिंग अभियान में वाहनों की गई सघनता से चेकिंग के दौरान प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री श्वेता पटेल के द्वारा सागर -भोपाल मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कई वर्षों के बाद हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से कंडम वाहन एवं अधूरे कागज वाले वाहन मालिकों एवं चालकों में हड़कंप मच गया। खबर लगते ही लोग इधर -इधर से रास्ता बदलकर निकले या फिर उन्होंने गंतव्य पर जाना तब तक स्थगित कर दिया जब तक चेकिंग चलती रही।

न्यायिक मजिस्ट्रेटद्वय श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी एवं सुश्री श्वेता पटेल के द्वारा सुबह 11 बजे से दोहपर तक 80 से ऊपर चार एवं दो पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन , प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा सहित सभी दस्तावेजों की जांच के साथ वाहनों की फिटनेश संबंधी जांच की गई।
इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दो नाबालिग बच्चों को स्कूटी चलाते हुए पकड़े जाने पर कड़ी समझाइश देकर छोड़ा कि आइंदा भविष्य में वो बालिग होने तक बाइक को हाथ नहीं लगाएंगे। इसके अतिरिक्त कुछ यात्री बस चालकों एवं क्लीनर्स को यूनिफॉर्म पहने ओर बसों की फिटनेस अच्छी रखने के निर्देश दिए।
जिन वाहनों के मालिक या चालकों द्वारा मोटरव्हिकल नियमों का उल्लंघन किया गया था , उनके मोटरव्हिकल एक्ट के तहत स्पॉट फाइन किए गए।

चेकिंग के दौरान 80 से ऊपर वाहनों एवं उनके दस्तावेजों की जांच किए जाने पर 26 वाहनों पर जुर्माना 500 से लेकर 1500 तक जुर्माना लगाकर 13.600 रुपए की राशि वसूली गई।
इस अवसर पर न्यायालीन कर्मचारियों सहित सब-, इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह चौधरी सहित पुलिसबल मौजूद रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811