Let’s travel together.

300 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0 204

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में थाना सलामतपुर की विशेष टीम ने शाहपुर जोड़ रोड पर पुलिया के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी एवं आरक्षक सौरभ रघुवंशी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि काली टी-शर्ट, जींस पैंट पहने तथा हाथ पर टैटू वाला एक व्यक्ति उक्त स्थान पर वाहन का इंतजार करते हुए सफेद बोरी में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु राहगीर पंचान अमन मीणा (उम्र 23 वर्ष, ग्राम बरजोरपुर) एवं पप्पू अहिरवार (उम्र 43 वर्ष, रातातलाई सलामतपुर) को साथ ले जाकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मुखबिर के हुलिए का व्यक्ति दो सफेद प्लास्टिक बोरी रखे मिला, जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मलखान चौहान (बंजारा) पिता रामसिंह बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम झुंडखोह थाना सलामतपुर बताया। तलाशी में बोरी से 200 क्वार्टर प्लेन देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 36 लीटर, मूल्य 20 हजार रुपये) एवं 100 क्वार्टर मसाला देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 18 लीटर, मूल्य 12 हजार रुपये) बरामद हुई। कुल 54 लीटर अवैध शराब मूल्य 32 हजार रुपये आरोपी के कब्जे से जब्त की गई। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी रायसेन के नेतृत्व में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा गठित विशेष टीम ने यह सफल कार्रवाई की। गिरफ्तारी में सुनील शर्मा, राजेश यादव, रमेश रैकवार, गणेशराम रघुवंशी, मंगलेश मालवीय, दिलीप भदौरिया, सौरभ रघुवंशी,रोहित गोस्वामी राहुल रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस अवैध शराब तस्करी पर कड़ाई बरत रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811