Let’s travel together.

राजनीति राष्ट्र सेवा का क्षेत्र है -श्रीमती कृष्णा गौर

0 105

 

भोपाल ।बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के सभागार में आज शिक्षक दिवस अवसर पर गुरूवे नम: शिक्षक सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने छात्र- छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए बेबाकी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ,अपने प्रेरणास्त्रोत, उच्च शिक्षा पा कर राजनीति में करियर, लोकतंत्र का मूल भाव और प्रथम वार के वोटरो के लिए मार्गदर्शन दिया .

श्रीमती गौर ने कहा कि राजनीति करियर बनाने का क्षेत्र नहीं है ,यह राष्ट्र सेवा का क्षेत्र है ,अपने प्रेरणास्त्रोत के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी, वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान को याद किया ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि का परिवार होने से बचपन से ही देशप्रेम और राष्ट्र सेवा की भावना रही विवाह पश्चात जीवन के दुर्लभ मोड़ पर राजनीति मे कदम रखा .पूज्य बाबू जी के मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह की .दूसरों की सेवा करने से मन को प्रसन्नता मिलती है ,मन की प्रसन्नता ही शारीरिक सुन्दरता प्रदान करती है स्वयं के लिए यह ईश्वर की देन मानती हैं. प्रत्येक मतदाता को वोट देना चाहिए, क्योकि जीत हार मे एक वोट बहुत मायने रखता है.इस अवसर पर अपने पसंदीदा गाने -किसी की मुस्कुराहटों पर हों निसार …रुक जाना नहीं ,कहीं तू हार के , राहो साये मिलेंगे बहार के …. सुनाए ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार, एवं प्राचार्य डा.संजय जैन ने शाल ,श्रीफल और तुलसी पौधे से स्वागत किया, श्रीमती कृष्णा गौर ने सभी प्राध्यापक सहायक प्राध्यापको का तुलसी पौधे एवं श्रीफल से सम्मान किया तथा शिक्षा जगत में उच्च कीर्तीमान स्थापित करने की शुभकामनाएँ दीं इस अवसर पर श्रीमती गौर ने अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार और प्राचार्य सचिव डा संजय जैन को रक्षाबंधन सूत्र राखी बांध कर यशस्वी होने की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम का संचालन डा समता जैन ने किया तथा आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डा संजय जैन विधायक महोदया, श्री टी आर मिश्रा एवं जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा भविष्य में इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की .इस अवसर पर जनभागीदारी सदस्य ,स्थानीय नागरिक एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अपने प्रश्न पूछ कर जिज्ञासा का समधान पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811