Let’s travel together.

दिल्ली में भी युवाओं ने ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन, देशभर में विरोध के चलते कई ट्रेनें निरस्त

0 132

नई दिल्ली ।अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली तक पहुंच गया है। गुरुवार की सुबह नांगलोई रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने रेलवे परीक्षा में हो रही देरी व इस योजना के विरोध में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। युवाओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जींद-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन (04424) को 15 मिनट तक रोककर रखा।
अग्निपथ योजना के विरोध में बाहरी दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सेना में भर्ती का सपना संजोने वाले युवाओं ने रेल मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। विरोध के लिए सुबह करीब 9.45 बजे युवा रेल ट्रैक पर उतर गए। हालांकि उनके प्रदर्शन की सूचना सुनते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक रेलवे ट्रैक खाली करने को कहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे में नौकरियों के लिए आवेदन किए थे लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी की वजह से वह बेरोजगार हैं। परीक्षा में देरी की वजह से उम्र की सीमा भी खत्म हो रही है। थोड़े देर के बाद प्रशासन की मदद से सभी को रेलवे ट्रैक से हटा लिया गया है, तब जाकर ट्रेन सुचारु रूप से चल पाई। इस दौरान जींद-पुरानी दिल्ली व अमृतसर-नांदेड़ ट्रेन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रही।
100 से अधिक ट्रेनें हुईं प्रभावित, 34 निरस्त की गईं: देशभर में चल रहे प्रदर्शन की वजह से 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार युवाओं के प्रदर्शन की वजह से 34 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं तो 8 ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त की गई। इसके अलावा कुल 72 ट्रेन देरी से संचालित हुईं। दिल्ली के नांगलोई स्टेशन पर दो ट्रेन प्रभावित हुईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811