Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला 7 जनवरी को होगा रावण वध

0 159

रामलीला में दधीवल ने किया नारंतक का वध, रावण वध का मुख्य कार्यक्रम 07 जनवरी को

शहर के बावड़ी पुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर से निकलेगी जय महावीर की शोभायात्रा

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। श्री रामलीला महोत्सव के चलते गुरुवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा नारंtतक वध की लीला का मंचन किया प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार सुग्रीव के पुत्र दधिवल ने युद्ध के दौरान नारातक का वध कर दिया। श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शुक्रवार 7 जनवरी को रावण वध का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में शाम 6:00 बजे से रखा गया है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सीएल गौर ने बताया कि मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी शामिल होंगे वही मख्य समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री
एवं सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह करेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन शामिल होंगे। इस बार रामलीला के मुख्य कार्यक्रम में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा इसके साथ ही शानदार आकर्षक रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा रावण वध के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।

पंडित लोकेश शर्मा धारण करेंगे जय महावीर का मुखौटा।

बरसों पुरानी चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला मेले के आयोजन के दौरान आयोजित होने वाले रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में इस बार जय महावीर समिति के निर्देशन में पाटन देव निवासी लोकेश शर्मा जय महावीर का मुखौटा धारण करेंगे। शहर की पुरानी बस्ती स्थित बावड़ी पुरा श्री हनुमान मंदिर से जय महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला गेट से होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामलीला मैदान पहुंचेगी इस दौरान जय महावीर का जगह-जगह धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने मेला समिति के पदाधिकारियों ने की धर्म प्रेमियों से अपील।

श्री रामलीला मेला मैं आज शुक्रवार को होने वाले रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में आकर रामलीला देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष लीला प्रसाद सोनी, रामलीला संचालक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, बद्री प्रसाद पाराशर, गंगा महाराज, पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा, महेश श्रीवास्तव, शंकर लाल चक्रवर्ती, जमुना सेन, चंद्र मोहन गोयल,गिरजेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश पहलवान, कन्हैया लाल सूरमा, बबलू ठाकुर, शैतान सिंह पवार, राजेश पंथी, मनमोहन रैकवार, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, ब्रज बिहारी मिश्रा, संजीव शर्मा, संदीप दुबे, मोहन राय, संतोष सिंह बघेल, अशोक सोनी, मनोज अग्रवाल, बालकृष्ण कनौजिया, भैया लाल कुशवाहा,गिरधारी लाल रैकवार, अशोक मांझी, दिनेश कंकर, कैलाश सैनी, राधेश्याम, भाया, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज यादव सहित रामलीला मेला आयोजन समिति के समस्त पत्रकार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर एवं आसपास के ग्रामीण धर्म प्रेमियों से रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में पधार कर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने वाले 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, भेजा जेल     |     संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा एवं पांच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ से पहले निकल जाएगी भव्य कलश यात्रा     |     बिजली विभाग द्वारा डेढ़ से दो लाख रुपए बकाया होने पर मोटर पंप की कुड़की की, क्षेत्र मचा हड़कंप     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मांगरोल में आयोजित संकल्प से समाधान कार्यक्रम में हुए शामिल     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का बहनों के खातों मे करेंगे अंतरण     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का किया शुभारंभ      |     सेवा भारती ने तीन संस्कार केंद्र सहित सेवा बस्ती में मनाया मकर संक्रांति का पर्व     |     22 जनवरी को दसई में होगा विशाल हिन्दूु सम्मेलन     |     गौहरगंज में हुई क्रिकेट चयन प्रक्रिया संपन्न,रायसेन में दिखाएंगे अपना हुनर     |     सांची में भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य रोकने का विरोध, शिवसेना ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811