शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बेगमगंज -सुल्तानगंज मार्ग पर लोहा मिल के सामने दो बाइकों की आमनेसामने हुई भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौत , तीसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल , जिसे सागर के मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी रात करीब 9 बजे लोहा मिल्स के सामने दो बाइक की आमनेसामने भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार द्वारका आदिवासी पिता मूरत सिंह आदिवासी 25 की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार करन सिंह पिता बारेलाल 22 वर्ष की भी मौत हो गई और इनके साथ पीछे बैठा सोमराज पिता हरिनारायण 40

वर्ष निवासी कीरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी भी स्थिति नाजुक होने के कारण सागर के मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।