Let’s travel together.

मिडिल स्कूलों में परीक्षाएं हुई प्रारंभ, दो शिफ्टों में कराया जा रहा परीक्षा संचालन

0 95

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र के मिडिल स्कूलों में सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं।

पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक तीसरी से पांचवी तक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 1:30 बजे से लेकर 4 बजे छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा होगी। विद्यालय प्रबंधन ने शांतिपूर्ण और नकलमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शिक्षकों का कहना है कि सभी छात्रों को समय से उपस्थिति देने और अनुशासन का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इससे पहले राज्य शिक्षा केन्द्र ने कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया था। पहले यह परीक्षा 24 नवंबर से प्रारंभ होनी थी। एसआईआर प्रक्रिया में शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया था। तीसरी से पांचवी तक की परीक्षाएं 12 दिसंबर तक और छठी से आठवीं तक की परीक्षा 13 दिसंबर तक चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811