Let’s travel together.

शिवपुरी में पहली बारिश के दौरान निचली बस्तियों में भरा पानी, लोगों को हुई भारी परेशानी

0 168

– एक घंटे की बारिश के दौरान कई निचली बस्तियों में भरा पानी, नालों पर अतिक्रमण से बिगड़ी व्यवस्था

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में गुरुवार को इस मानसून की पहली बारिश के दौरान ही कई निचली बस्तियों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवपुरी शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित शासकीय कन्या विद्यालय के सामने यहां पानी भर गया

जिसके कारण यहां निकलने वाले बच्चों और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि यहां पर थीम रोड के निर्माण के दौरान निर्माण सही नहीं होने और यहां एक नाले पर अतिक्रमण के कारण यहां पानी निकासी नहीं है और अब सड़क पर पानी भर रहा है।जिसके कारण लोगों को परेशानी आ रही है। इसके अलावा कमलागंज के पास, विवेकानंद कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी में भी यहां बारिश का पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को एक घंटे की बारिश के दौरान गर्मी की दौड़ के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर इस गर्मी के बीच पानी भराव के कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोगों की मांग है कि जिन लोगों ने नालों पर अतिक्रमण कर रखे हैं उनके अतिक्रमण हटाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811