Let’s travel together.

आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में पकड़ी गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब

0 206

अवैध शराब कीमत आंकी 468000/-

विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन 

मुखबिर की सूचन एवं शिकायतों के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध मंगलवार को गुलगांव, कालापीला, आमखेड़ा एवं राजीवनगर में दविश देकर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं महुआ लाहन बरामद होने पर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1 के तहत कुल 07 प्रकरण कायम किए गये हैं। कायम किए गये प्रकरणों में 01 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 06 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाये गये। बनाये गये सभी प्रकरणों में लगभग 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 4,500 किलो महुआ/गुड़ लाहन जप्त किया गया। जप्त लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया।

जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 468000 / – रूपये है। कलेक्टर रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी मण्डल प्रभारी बबीता भट्ट, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मण्डल प्रभारी बरेली शहनाज़ कुरैशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मण्डल प्रभारी बेगमगंज अपर्णा राव, आबकारी उपनिरीक्षक वृत रायसेन शैलेन्द्र भील, उपनिरीक्षक वृत औबेदुल्लागंज, गौरव भद्रसेन,  उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार, उपनिरीक्षक वृत बरेली सुनील कुमार मीणा, उड़नदस्ता प्रभारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक शैफाली शर्मा की संयुक्त टीम ने कर्यवाही को अंजाम दिया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक  निजाम खान, आबकारी आरक्षक बृजेश बघेल, संतोष मर्सकोले, प्रवीण अहिरवार, सत्यवान वर्मा एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |     बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811