Let’s travel together.

महाराष्ट्र-गुजरात में श्रावण शुरू होने से साबूदाना के दाम उछले 500 रुपये की तेजी

110

इंदौर: गुरुवार से थोक बाजार में साबूदाना के दाम में एकाएक 500 रुपये से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। सेलम के साबुदाना बाजार में अच्छे मालों का स्टाॅक करीब समाप्तप्राय: है। नया माल प्रचुरता से आने में कम से कम एक से डेढ़ मास का समय है। अधिकमास के चलते इस वर्ष फरियाली वस्तुओं की बिक्री भी बहुत अच्छी रही है।

महाराष्ट्र और गुजरात का श्रावण मास 18 जुलाई से शुरू हो गया है। फलस्वरूप तत्कालीन मांग में अतिशय वृद्धि होने से अच्छे साबुदाना के भाव, जो विगत जून से 15 जुलाई तक 50-100 रुपये प्रति बोरी की तेजी-मंदी में चल रहे थे, गत दो-तीन दिनों में करीब 600 से 800 रुपये प्रति बोरी तेज खुले हैं। आगामी 15 अगस्त तक किसी प्रकार के मंदी के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। दिसावरों के सभी बढ़िया साबूदाना के व्यापारियों को अपनी आगामी बिक्री का सही अनुमान कर यथोचित माल हाथ में रखकर ही व्यापार करना चाहिए।

कंद की फसल अच्छी बताई जा रही है, लेकिन नया साबूदाना सितंबर महीने के बाद से अच्छी तरह आना शुरू होगा। आगामी नवरात्र के बाद साबूदाना की खपत भी कम हो जाएगी और आवक भी बढ़ जाएगी। एक-दो ब्रांडेड साबूदाना ने दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। शेष ब्रांड गुरुवार को नए भाव खोलेंगे।

फलाहारी के दाम – साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8560, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8620 सच्चामोती (लूज) 8120 रुपये प्रति क्विंटल। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8560, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8620 रुपये क्विंटल और कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11720 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 7770, रायलरतन (500 ग्राम) 7830 व रायल रतन लूज 7335, सच्चामोती रजिस्टर्ड (1 किलो) 7620, सच्चामोती रजिस्टर्ड (500 ग्राम) 7680, सच्चामोती रजिस्टर्ड लूज 7135, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 9200। सिंघाड़ा छोटा 160 व बड़ा 180-185 रुपये प्रति किलो के भाव रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |     हरित और मिशन लाईफ शपथ व वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया     |     नर्मदापुरम मार्ग पर साहित्य गोष्ठी एवं पर्यावरण संरक्षण व्याख्यान 14 जून को      |      मंडीदीप में खुलेआम सट्टे का कारोबार, आखिर जिम्मेदार कौन?      |     विश्व पर्यावरण दिवस पर साँची विश्वविद्यालय में पौधारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपत पंचायत सरदारपुर एंव नगर परिषद सरदारपुर द्वारा पौधारोपण किया गया     |     महज एक माह में तृणमूल कांग्रेस के तिनका- तिनका बिखरने के मायने…अजय बोकिल      |     पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811