Let’s travel together.

प्री मानसून की मप्र में दस्तक::भीषण गर्मी से राहत, इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून

0 164

भोपाल ।मध्य प्रदेश के सीहोर में प्री मानसून बारिश के चलते लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली है. बुधवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई. सीहोर के अलावा खंडवा, उमरिया, डिडोरी, सतना और सीधी में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. वहीं, राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, प्री मानसून की वजह मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून 20 जून के आसपास सक्रिय होने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिक एमएस तोमर ने बताया, ”प्री मानसून मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक्टिव है और मानसून लगभग 20 जून के आसपास सक्रिय होने जा रहा है. मानसून सक्रिय होने के बाद धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर होगा. प्री मानसून के चलते मध्य प्रदेश के सीहोर, खंडवा, उमरिया, डिंडौरी, सतना और सीधी में यह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है.

धीरे-धीरे मिलेगी गर्मी से राहत: मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्री मानसून सक्रिय है, जिसके चलते रोजना कहीं-कहीं तेज और हल्की बारिश देखी जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी का असर पूरी तरह से खत्म नहीं होने वाला है. अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी बनी रहेगी और इसके बाद धीरे-धीरे तपिश से राहत मिलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811