Let’s travel together.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर ने सौंपा नायब तहसीलदार को ज्ञापन

0 85

– कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

देवनगर रायसेन । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर ने नायब तहसीलदार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि निरंतर देवनगर व गढ़ी आसपास के ग्रामों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जावे अगर 08 दिवस के अन्दर क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी दिनों में तहसील परिषर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि अवैध शराब पर रोक लगाई जाए ।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबाबू लोधी , हेमंत विश्वकर्मा, अज्जू महाराज, विशाल कुशवाहा गगन सक्सेना, मुकेश शर्मा ,‌भीकम पटेल , देव , भूरा मंसूरी, अल्पेश खान आदि सामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811