दुर्घटना के बाद उठा सवाल प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुसा ट्रक दोषी यातायात कर्मी पर कार्यवाही की उठी मांग
सुरेंद्र जैन धरसीवा
उरला थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में कल एक ट्रक द्वारा लूना सवार को रौंदने की घटना के बाद एक बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि आखिर प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहन कैसे पहुंचा इसका जिम्मेदार कौन है किस यातायात कर्मी की ड्यूटी थी वो ड्यूटी पर था या नहीं था तो उसने प्रतिबंधित समय में भारी वाहन को कैसे आने दिया ओर यदि ड्यूटी पर नहीं था तो अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही क्यों
घटना के बाद सैंकड़ो लोगों का आक्रोश सड़क पर घंटों चक्काजाम के रूप में देखने को मिला हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम तो देर शाम समाप्त हो गया लेकिन अब नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से दोषी यातायात पुलिस कर्मी को निलंबित करने की मांग की है
युवा नेता पूर्व निगम पार्षद बेदराम साहू सहित अनेक नागरिकों ने एसएसपी को भेजी शिकायत में कहा है कि दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने चार वर्ष पूर्व रायपुर कलेक्टर के आदेश से उरला मेन रोड पर सुबह 06 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनो का प्रवेश निषेध किया गया जिसका सूचना पटल सभी चौक पर लगाया गया चौक पर यातायात सिपाही की भी रहती है बाबजूद इसके उनकी लापरवाही पूर्ण कार्यशैली के कारण कुछ महिनो से लगातार भारी वाहन प्रवेश कर रहे है जिसका मौखिक व लिखित रूप से भनपूरी यातायात थाना प्रभारी से शिकायत किया गया पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही किये जाने के कारण आज बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटा जिसमे आपने परिवार का मुख्या बोरसी निवासी मेघनाथ यादव जी को भारी वाहन ने रौंदकर मार डाला इस घटना के लिए पूर्ण रूप से यातायात के वे सिपाही है जिन्होने घूसखोरी य लापरवाही के कारण घटना घटित हुई है घटना की पुनर्विति न हो इसलिए उक्त सिपाही को सस्पेंड कर आपराध दर्ज कर न्यायोचित कार्यावाही करेंगे। संतुष्ट प्रद कार्रवाई नही होने पर आपके कार्यालय का घेरावकर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा