Let’s travel together.

पुलिस चौकी प्रभारी से शराब की बोतल मांगने वाले सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को थमाया नोटिस

0 310

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही अनुशासन समिति को दिए कार्यवाही के निर्देश

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू द्वारा गत दिवस दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर शराब की बोतल मांगने के संबंध में एक ऑडियो सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है जो भाजपा संगठन के आदर्श आचरण के विरुद्ध है, जिससे कही न कही पार्टी की छवि पर असर पड़ा है।जैसे ही भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के संज्ञान में उक्त मामला आया वैसे ही उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर को निर्देश दिए की संबंधित मीडिया प्रभारी को तत्काल नोटिस देकर जवाब मांगा जाए, क्योंकि उनका यह कदाआचरण पार्टी की छवि को धूमिल करता प्रतीत हो रहा है, क्यों न उनके विरुद्ध संगठनात्मक प्रभावी कार्रवाई की जावे। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर ने जिला अध्यक्ष श्री शर्मा के निर्देशानुसार सलामतपुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को नोटिस देते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है इस दौरान संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मीडिया प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी।

इसके अलावा संबंधित सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल को भी नोटिस के माध्यम से आगाह किया गया है कि उनके मंडल के मीडिया प्रभारी द्वारा इस प्रकार का कदाचरण किया गया जिसकी सूचना उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष या जिला कार्यालय को समय पर क्यों नहीं दी, उनसे भी इस विषय में जवाब कार्यालय को देना सुनिश्चित किया गया है। इस संबंध में सूचना के बतोर एक-एक प्रति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय सांसद, संभागीय संगठन प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी तथा भाजपा के समस्त भाजपा विधायकों को भी भेजी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811